हायर सेकेंडरी विद्यालय सिंग्रामपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सिंग्रामपुर (दमोह)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय सिंग्रामपुर में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन को सुना तथा उनके मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और दीर्घायु का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मूलमचंद जैन, संजय दुबे एवं सेवानिवृत्त शिक्षक बहादुर राय उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकार साथी सुनील शुक्ला, राघवेन्द्र झारिया, निवेश जैन एवं सतेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

जिला न्यायालय में योगा शिविर आयोजित 

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्निंद्र द्विवेदी, सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक […]

You May Like