20 दिन में 2830 शराबी वाहन चालकों पर की कार्रवाई

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सख्त दिशा निर्देश जारी किए. बैठक में अपराध, ट्रैफिक और सामुदायिक पुलिसिंग पर फोकस किया.पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की. बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित सभी डीसीपी मौजूद रहे. इस दौरान कमिश्नर ने जोनवार अपराधों की समीक्षा करते हुए गंभीर और सामान्य अपराधों, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, ई एफआईआर, ई-साक्ष्य, ई-समंस, यातायात प्रबंधन, चेकिंग और ड्रोन पेट्रोलिंग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

बैठक में बताया गया कि सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए 16 मार्च से 5 अप्रैल के बीच शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2830 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई. कमिश्नर ने इस अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए. बैठक में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, बाउंड ओवर की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने, शातिर आरोपियों की जमानत निरस्त कराने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए. इसके अलावा बीट और माइक्रो बीट सिस्टम को सक्रिय करने, रात में प्रभावी चेकिंग बढ़ाने, ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर नजर रखने और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

मोहल्ला समितियों को मजबूत करने पर जोर
कमिश्नर ने थानों में ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर की प्रक्रिया को मजबूत करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया. सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए मोहल्ला समिति बैठकों को व्यापक बनाने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए.

Next Post

क्रिकेट जगत में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटर

Tue Apr 7 , 2026
इंग्लैंड की एमी जोन्स और ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज पीपा क्लीरी ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में शादी कर ली। पर्थ स्कॉर्चर्स से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी अब रिश्ते में बदल गई। इंग्लैंड की दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पीपा क्लीरी ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक निजी और बेहद खूबसूरत […]

You May Like