
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हो रहे वृहद कार्यक्रम हेतु भाजपा नेताओं ने अटल सभागार में तैयारियां देखी। भाजपा नेताओं ने अटल सभागार के पूरे परिसर का भ्रमण किया और स्व. प्रभात झा के पुण्य स्मरण पर भावांजलि कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।
इस मौके पर स्व. प्रभात झा के पुत्र तुषमुल झा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, विनय जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष कनवर मंगलानी, सुघर सिंह पवैया, दीपक शर्मा, राजू पलैया, यश शर्मा, अमित जादौन, निर्दोष शर्मा, रमेश चंद्र सेन, रामेश्वर भदौरिया, मोंटी शर्मा, प्रकाशवीर शर्मा गुडडू, रानू गुर्जर, आनंद सावंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भावांजलि कार्यक्रम में व्यवस्था सम्हालने का आग्रह किया। भावांजलि कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा उपस्थित रहकर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर देश प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।
