गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कराने के लिए दिया प्रशिक्षण

ग्वालियर। स्वच्छता के कार्य में लगे डोर टू डोर सुपरवाइजर एवं हेल्पर्स लापरवाही न बरतें, घरों से निकलने वाले कचरे सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग करके कचरा संग्रहण वाहनों में डालें तथा आमजन को समझाइश भी दें। यह बात उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने बैठक लेकर संबंधित डोर टू डोर सुपरवाइजर एवं हेल्पर्स से कही।

बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में वार्डों में जाने वाले डोर टू डोर वाहन पर चलने वाले सुपरवाइजर्स एवं हेल्पर्स की बैठक में उपायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक घर एवं दुकान से निकलने वाले कचरे को सेग्रीगेशन करके ही लें। साथ ही डोर टू डोर गाड़ियों के जाने के बाद भी अगर कचरे ठीए बनते हैं तो इन क्षेत्रों में खुले में कचरा फेंकने वालों को चिन्हित कर जानकारी संबंधित डब्ल्यूएचओ एवं जेडएचओ तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सूचित करे जिससे संबंधित पर जुर्माना किया जा सके।

Next Post

सुलह के नाम पर बुलाया, चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या

Thu Jul 24 , 2025
इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात मारुति पैलेस कॉलोनी में हुई, जहां आपसी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने किशोर को सुलह के बहाने बुलाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस […]

You May Like