जिला न्यायालय में योगा शिविर आयोजित 

भोपाल। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ.

शिविर में विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्निंद्र द्विवेदी, सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एवं न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा योग प्रशिक्षक राहुल पाल उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास कराया और योग किये जाने के लिए प्रेरित भी किया गया. शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को योग किये जाने एवं स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छा खान-पान रखने हेतु प्रेरित किया गया.

Next Post

देहात पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पुलिस परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वर्ष 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए […]

You May Like