देहात पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पुलिस परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वर्ष 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) रेंज संजय तिवारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज राजेश चंदेल, पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय एवं एसडीओपी मंजु चौहान उपस्थित रहे. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया.

योग सत्र में कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) तथा रक्षित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया. योगाभ्यास का प्रशिक्षण लाइव प्रसारण एवं आयुष विभाग के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कराया गया, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया.

कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मनियंत्रण एवं कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है. यह आयोजन भोपाल देहात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा.

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: नेहरू नगर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सीखे योग के गुर

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से […]

You May Like