दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरेगी ‘इत्ती सी खुशी’ : गोल्डी बहल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार गोल्डी बहल का कहना है कि उनका आने वाला शो ‘इत्ती सी खुशी’ दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरेगी।

सोनी सब, अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गोल्डी बहल निर्मित मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो 21 वर्षीय अन्विता (सुम्बुल तौकीर)की कहानी है, जो छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और अपने टूटते परिवार की अनपेक्षित आधारशिला बन जाती है। एक ओर उसका पिता शराब की लत से जूझ रहा है तो दूसरी ओर मां उन्हें पहले ही छोड़ चुकी है, ऐसे में अन्विता अपने सपनों और पढ़ाई की कुर्बानी देकर अपने भाई-बहनों के लिए बेहतर भविष्य गढ़ने में लग जाती है।

गोल्डी बहल ने बताया कि शो ‘इत्ती सी खुशी’ की कहानी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियों और साधारण चीजों में खुशी खोजने के बारे में है। उन्होंने कहा कि वह इस कहानी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे क्योंकि वह भी कई भाई-बहनों वाले परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा मेंने काफी समय से भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित कहानी नहीं देखी है। मैंने जब शेमलेस देखी तो विचार आया क्यों न इसपर आधारित शो पर काम किया जाये। शो इत्ती सी खुशी उन दुर्लभ कहानियों में से एक है जो किसी भव्य इशारे या व्यापक आख्यान के बारे में नहीं है; यह एक युवा लड़की अन्विता की शांत, रोजमर्रा की बहादुरी के बारे में है, जो अपने परिवार को एकजुट रखती है, तब भी जब बाकी सब कुछ बिखर रहा होता है, जीवन की ‘इतनी सी खुशी’ की तलाश में।

गोल्डी बहल ने बताया, मैं खुद अन्विता की तरह कई भाई-बहनों वाले परिवार से आता हूं, इसलिए मैं इस कहानी और पात्रों के भावनात्मक ताने-बाने से गहराई से जुड़ता हूं, जिसने मुझे एक कहानीकार के रूप में आकर्षित किया। चुनौती केवल एक सार्वभौमिक कहानी की नकल करने की नहीं थी, बल्कि इसे अपनी भाषा, अपने स्वाद में अनुवाद करने की थी और इसका सारा श्रेय सोनी सब को जाता है, जिसने हमें इस दुनिया को भारतीय दर्शकों के सामने लाने का सही मौका दिया, जो प्रामाणिक रूप से भारतीय और हमारी संस्कृति में निहित महसूस हुआ। मुझे सोनी सब पर ‘इत्ती सी खुशी’ प्रस्तुत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि “इत्ती सी खुशी” हमारे दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरेगी और उनके दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन जाएगी।

रोज़ ऑडियो विज़ुअल्स द्वारा निर्मित इत्ती सी खुशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सीरीज़ ‘शेमलेस’ का भारतीय रूपांतरण है, जिसे मूल रूप से कंपनी पिक्चर्स और यूके लेखक पॉल एबट ने विकसित किया था, और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से तैयार किया गया था। यह शो यूके के चैनल 4 पर एक कल्ट फेवरेट बन गया था और बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ सहित कई पुरस्कार जीते थे। इसके अमेरिकी संस्करण ने भी कई प्राइमटाइम एमी नामांकन प्राप्त किए और चार पुरस्कार जीते। ब्रिटेन और अमेरिका में बने दोनों ही रूपांतरणों में इसके कलाकार बेजोड़ और प्रतिभाशाली रहे हैं। यह शो 18 अगस्त से सोनी सब पर शुरू होगा।

 

Next Post

TL बैठक से नदारद रहे तीन अधिकारियों को नोटिस

Tue Aug 12 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के समय-सीमा प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों की समीक्षा की और समय पर निराकरण के निर्देश दिए. अनुपस्थित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए […]

You May Like