सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के समय-सीमा प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों की समीक्षा की और समय पर निराकरण के निर्देश दिए. अनुपस्थित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए.
उन्होंने कहा कि टीएल बैठक में केवल जिला अधिकारी उपस्थित हों और बाहर जाने से पूर्व सूचित करें। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव, मार्कफेड के नीरज भार्गव तथा महिला पॉलिटेक्निक प्राचार्य चंद्रशेखर ढ़ाभू को बिना सूचना अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए.
कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया. राजस्व अधिकारियों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार की कैशलेस इलाज योजना का लाभ दिलाने और मृतकों के परिजनों को राहत राशि देने के निर्देश दिए.
साथ ही, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना 2 (संबल योजना) के लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा अतिवर्षा और सूखे से हुए फसल नुकसान की सूचना एकत्रित करने का निर्देश दिया गया.कृषि अधिकारियों को किसानों को उचित मार्गदर्शन देने को भी कहा गया.
