केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को भावभीनी श्रद्धाजंलि

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई (वार्ता) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। केरल पुलिस द्वारा सलामी गारद दिए जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अलप्पुझा ले जाया गया।

समाज के सभी वर्गों के लोगों ने तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास और सरकारी सचिवालय के दरबार हॉल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके पार्थिव शरीर के सुबह 9 बजे दरबार हॉल में पहुंचते ही हजारों लोग सचिवालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये एकत्रित हुए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी के. राजन, वी. शिवनकुट्टी, ए.के. ससीन्द्रन, रोशी ऑगस्टीन, डॉ. आर. बिंदु, वी.एन. वासवन, पी. राजीव, के.बी. गणेश कुमार, पी. प्रसाद, जी.आर. अनिल, एम.बी. राजेश, के. कृष्णनकुट्टी, पी.ए. मोहम्मद रियास, के.एन. बालगोपाल, साजी चेरियन, ओ.आर. केलू, रामचंद्रन कदन्नापल्ली और वीना जॉर्ज ने दिवगंत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में स्पीकर ए.एन. शमसीर, डिप्टी स्पीकर चित्तयम गोपकुमार, माकपा (एम) के राष्ट्रीय सचिव एम.ए. बेबी, सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन मास्टर विधायक, केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ विधायक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात, वृंदा करात, सीपीआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अनिराजा, विधायक एम. मुकेश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक, मेयर आर्य राजेंद्रन, डिप्टी मेयर पी.के. राजू, सांसद के. शिवदासन के अलावा तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर अनु कुमारी भी शामिल थी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन, भाजपा नेता ओ. राजगोपाल, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन, राज्य पुलिस प्रमुख आर. चंद्रशेखर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पी. जयराजन, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष वी.के. रामचंद्रन, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष कोलियाकोड कृष्णन नायर ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Next Post

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण: RS सांसद माया नारोलिया ने जताई नाराजगी, रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

Tue Jul 22 , 2025
नर्मदापुरम। अमृत भारत योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना […]

You May Like