नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण: RS सांसद माया नारोलिया ने जताई नाराजगी, रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

नर्मदापुरम। अमृत भारत योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में कार्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार न केवल योजना का अपमान है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ धोखा भी है।

सांसद नारोलिया ने स्टेशन परिसर में घटिया सामग्री के उपयोग और अधूरे निर्माण कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कई जगहों पर टाइल्स उखड़ रही हैं और निर्माण कार्य की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर नर्मदापुरम सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों पर गुणवत्ता की जांच करवाने और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

जेडआरयूसीसी सदस्य राजा तिवारी ने बताया कि सांसद ने रेलवे अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जल्द निरीक्षण करने और जवाबदेही तय करने को भी कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए फंड का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उपयोग अनिवार्य है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ विवाद पर दायर याचिका स्थानांतरित करने से किया इनकार

Tue Jul 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वक्फ अधिनियम 1995 को चुनौती देने वाली रिट याचिका शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की […]

You May Like