
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की स्थिति पर मंगलवार को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में चर्चा की और वहां हिंसा की घटनाओं को हृदयविदारक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेपाली भाषा में एक पोस्ट में कहा “आज दिन में दौरे से लौटने के बाद मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में नेपाल की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नेपाल में जो घटना हुई है वह हृदयविदारक है। इस तथ्य को जानकर मुझे अत्यंत बेचैनी हो रही है कि वहां हिंसा में अनेक युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि का होना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल में हमारे सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें।”
