प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की सुरक्षा बढ़ाए जाने मांग

इंदौर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है. उक्त घटनाओं के कारण उनकी जान को खतरा बढ़ गया है. उक्त मामले को लेकर आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की.आज शाम कांग्रेस शहर और जिला अध्यक्ष के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हाल ही में लगातार आपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं.

इस कारण उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. बीते दिनों उनकी गाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया. उनके निवास पर डकैती का प्रयास भी हुआ है. उनके कार्यालय और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी अन्य संदिग्ध घटनाएं भी सामने आई हैं. ये घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. साथ ही उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा मजबूत कर जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की करने की मांग भी की है. सुरक्षा को लेकर दिए ज्ञापन में गृहमंत्री प्रदेश सरकार और कलेक्टर इंदौर के नाम भी प्रतिलिपि भेजने का अनुरोध किया गया है.

Next Post

गणेश प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कर निगम द्वारा जवाहर टेकरी पर विसर्जन

Mon Sep 8 , 2025
इंदौर: शहर में गणेश उत्सव समापन के साथ आज नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शहर के 105 तय स्थानों से 190 गाड़ियों में हजारों गणेश प्रतिमाओं का संकलन किया गया. इसके बाद जवाहर टेकरी पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर आधुनिक तकनीक से गिट्टी खदान […]

You May Like