सेक्स रैकेट चलाने वाला भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष गया जेल

जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व अतिथि होटल संचालक अतुल चौरसिया की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। जबकि असम की युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले पार्टनर शीतल उर्फ मथुरा की तलाश में एक टीम डिंडौरी गई हुई हैं जहां उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं फिलहाल आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

विदित हो कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती डेढ़ साल पहले काम की तलाश में जबलपुर आई थी। डिंडौरी निवासी शीतल उर्फ मथुरा ने उसे गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल संचालक व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के साथ मिलकर युवती को काम दिलवाने झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था। दोनों युवती को होटल में बंधक बनाकर देह व्यापार करवाते रहे।

इस दौरान शीतल और अतुल ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। होटल संचालक अपनेे साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे के साथ मिलकर डेढ़ साल से युवती से जबरदस्ती देह व्यापार करवा रहा था। जिस्मफरोशी के छह लाख रूपए भी युवती को दोनों ने नहीं दिए थे। पुलिस ने होटल संचालक अतुल चौरसिया निवासी गढ़ा , शीतल उर्फ मथुरा दुबे डिंडौरी के खिलाफ देह व्यापार, दुष्कर्म अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अतुल को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को उसकी रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दस्तावेज, डीवीआर, मोबाइल से खुलेगे कई और राज
पुलिस ने गेस्ट एंट्री रजिस्ट्रर, सीसीटीव्ही कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तवेजों, डीवीआर की जब्ती बनाई है। आरोपियों के मोबाइलों की कॉल डिटेज भी निकाली जा रही हैं। जिसमें कई और राज उजागर होने की उम्मीद हैं।

Next Post

दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क उपकरण शिविर

Wed Jun 4 , 2025
ग्वालियर: महाराज माधवराव सिंधिया (प्रथम) की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 05 जून, गुरुवार को दोपहर 01 बजे राजमाता विजया राजे सिंधिया स्टेडियम, छत्री बाजार में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये मोहित जाट पार्षद ने […]

You May Like