ओडिशा के ढेंकनाल में कपल से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने वाले तीन संदिग्ध हिरासत में

ढेंकनाल। बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद अब ओडिशा के ढेंकनाल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस ने कपिलास से लौट रहे एक कपल के साथ बदसलूकी और वीडियो वायरल करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए तीनों युवक गंडिया थाना क्षेत्र के बनिया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने बताया, “कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ग्रामीण मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक-युवती को रोककर बहस और बदसलूकी कर रहे थे। इस मामले में गंडिया थाने में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

शिकायत पहले 19 सितम्बर को चौद्वार थाने में दर्ज हुई थी, बाद में जांच के लिए केस गंडिया थाने ट्रांसफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, 18 सितम्बर को कटक का यह जोड़ा कपिलास घूमने गया था और देवगांव-तांगी रोड से बाइक पर लौट रहा था। शोरिशियापाड़ा-भंगरगड़ा के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोककर परेशान किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कपल ने चौद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Next Post

5 दिन बंद रहेंगे बैंक, 3 दिन में निपटा लें जरूरी काम

Wed Sep 23 , 2026
ग्वालियर: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो अगले तीन दिनों यानी आज बुधवार से शुक्रवार, 23 से 25 सितंबर के बीच हर हाल में निपटा लें। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक बैंकों में काम ठप्प रहेगा। दरअसल शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ […]

You May Like