निवेश संवर्धन प्रदर्शनी का शुभारंभ, रोज़गार के मंदिर हैं उद्योग: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संवर्धन और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक शैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और लोक वाद्यों की मधुर ध्वनि से कार्यक्रम स्थल पर लोक संस्कृति की झलक बिखर गई।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि रोज़गार के मंदिर हैं उद्योग, और सरकार का उद्देश्य यही है कि प्रदेश के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, और अब राज्य निवेश के लिए देश-विदेश में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, और निवेश परियोजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। साथ ही, इन योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

Next Post

बिहार सिकंदरा विधानसभा सीट पर NDA को फायदा, महागठबंधन की फूट से त्रिकोणीय मुकाबला

Sat Nov 1 , 2025
नई दिल्ली, 01 नवंबर (डिजिटल डेस्क): बिहार के जमुई जिले की अनुसूचित जाति आरक्षित सिकंदरा विधानसभा सीट इस बार अपने जटिल राजनीतिक समीकरणों के कारण सुर्खियों में है। यहाँ एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के सामने महागठबंधन ने दो-दो दिग्गज उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं, जिससे मुकाबला अप्रत्याशित रूप से त्रिकोणीय […]

You May Like