कमल हत्याकांड में करणी सेना के प्रदर्शन के बाद SP ने बनाई SIT 

दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी के मारुताल गांव में हुए कमल राजपूत हत्याकांड मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे.जहां पर राजपूत करणी सेना के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष आ. प्रताप सिंह कालवी साहब, आ.इंद्रल सिंह राणा, प्रदेश प्रभारी मप्र आ. अतुल प्रताप सिंह और प्रदेश कार्य. अध्यक्ष मप्र आ. ध्रुव राजा बुंदेला के साथ उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई. इसके पूर्व शनिवार दोपहर मारूताल हनुमान जी मंदिर में एकत्रित होकर वाहनों के माध्यम से जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि यह एक षड्यंत्र के तहत की गई हत्या है.उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को बचाने का प्रयास किया है. इसलिए इस मामले में एसआईटी का गठन किया जाए. हालांकि इस मामले में अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.करीब डेढ़ घंटे यह प्रदर्शन चलता रहा.एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि करणी सेना की शिकायत पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. यदि जांच में और आरोपी सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नरवाई जलाने पर 75 किसानों पर कार्रवाई 

Sat Apr 26 , 2025
रतलाम। फसल अवशेष (नरवाई)जलाने पर जिले में अब तक 75 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें से 29 प्रकरणों का निराकृत कर 75 हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा आदेश जारी कर मप्र में वायु (प्रदुषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 19 (5) […]

You May Like