आधी रात मरीज के लिए फरिश्ता बने मंत्री नरेंद्र पटेल, उठाया इलाज का पूरा खर्च, दिलाया नया जीवन

देवरी। जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एक जरूरतमंद परिवार के लिए देवदूत बनकर सामने आए। आधी रात को जब उदयपुरा निवासी सोमेश मेहरा को हार्ट अटैक आने के बाद गंभीर हालत में भोपाल के अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब मंत्री पटेल न केवल तुरंत अस्पताल पहुंचे बल्कि उपचार का पूरा खर्च स्वयं वहन करने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 निवासी सोमेश मेहरा पिता गोविंद प्रसाद मेहरा को बीते दिनों अचानक हृदयाघात हुआ। उदयपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद उनके मित्र उन्हें भोपाल ले गए। जब यह खबर मंत्री पटेल को मिली, तो उन्होंने देर रात करीब एक बजे अस्पताल पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और कहा,उपचार में किसी तरह की चिंता न करें, पूरा खर्च मैं उठाऊंगा।

मंत्री की इस पहल का परिणाम यह रहा कि सोमेश का हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ और उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया। बताया गया कि अस्पताल का लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का बिल मंत्री पटेल ने स्वयं जमा कराया।

सफल उपचार के बाद सोमेश मेहरा अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। भावुक परिवार ने कहा, मंत्री जी ने हमारे बेटे को नया जीवन दिया है। जब हमारे पास इलाज के लिए साधन नहीं थे, तब उन्होंने पिता की तरह साथ खड़े होकर हमारी मदद की।

यह घटना राजनीति में मानवीय संवेदनाओं का वह चेहरा दिखाती है, जहाँ सेवा और करुणा किसी पद या अधिकार से नहीं, बल्कि दिल से निभाई जाती है।

Next Post

गैरतगंज नपाध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज

Thu Oct 16 , 2025
रायसेन। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय संजू जैन द्वारा सरकारी डॉक्टर से मारपीट करने के मामले में बुधवार को बेगमगंज एडीजे कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका टल गई थी और दोनों को अस्पताल से जेल जाना पड़ा […]

You May Like