
भोपाल। रीवा के नवनिर्मित न्यायालय भवन का 4 मई को लोकार्पण होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मई को रीवा भ्रमण पर जा रहे है। मुख्यमंत्री रीवा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नवीन कोर्ट परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
