गणेश प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कर निगम द्वारा जवाहर टेकरी पर विसर्जन

इंदौर: शहर में गणेश उत्सव समापन के साथ आज नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शहर के 105 तय स्थानों से 190 गाड़ियों में हजारों गणेश प्रतिमाओं का संकलन किया गया. इसके बाद जवाहर टेकरी पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर आधुनिक तकनीक से गिट्टी खदान पर विसर्जन किया गया. विसर्जन के पूर्व महापौर और निगम आयुक्त ने गणेश प्रतिमाओं का बकायदा विधिवत पूजन किया.

आज नगर निगम ने जवाहर टेकरी पर शहर की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. विसर्जन में आधुनिक क्रेशर मशीन, कन्वेयर बेल्ट, क्रेन तथा 10 हाइड्रोलिक मशीनों का उपयोग किया गया. साथ ही दो सौ से अधिक मजदूरो एवं निगम वर्कशॉप सभी कर्मचारी, सभी जोनल अधिकारी, समस्त जोनल कार्यालय उपयंत्री एवं मैदानी स्टाफ द्वारा कार्य किया गया.

नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप तथा पर्यावरण संतुलन एवं स्वच्छता को ध्यान रखकर करने की योजना बनाई गई थी. उक्त मौके पर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, नगर शिल्पज्ञ विवेश जैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि नगर निगम सदैव यह प्रयास करता है कि धार्मिक उत्सवों का आयोजन जनभावनाओं के अनुरूप हो. साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता का संतुलन भी कायम रहे. गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु की गई उक्त व्यवस्था शहर की परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्वितीय संगम है.

Next Post

शहर में ड्रेनेज चेंबर हो रहे जियो टैग

Mon Sep 8 , 2025
दो लाख चेंबरों में से 1.60 जियो टैग इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में ड्रेनेज लाइन के चेंबर ढक्कनों को जियो टैग किया जा रहा है. इसमें से 1.60 ड्रेनेज चेंबर ढक्कनों को जियो टैग कर भी दिया गया है. शेष 40 हजार ढक्कनों को जियो टैग करने का काम जारी […]

You May Like