शहर में ड्रेनेज चेंबर हो रहे जियो टैग

दो लाख चेंबरों में से 1.60 जियो टैग

इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में ड्रेनेज लाइन के चेंबर ढक्कनों को जियो टैग किया जा रहा है. इसमें से 1.60 ड्रेनेज चेंबर ढक्कनों को जियो टैग कर भी दिया गया है. शेष 40 हजार ढक्कनों को जियो टैग करने का काम जारी है. खास बात यह है कि इससे निगार निगम को कंप्यूटर पर ही पता पड़ जाएगा कि कौन सा चेंबर का ढक्कन खराब है और किस जगह का बदलना है.नगर निगम को शहर में ड्रेनेज लाइन के चेंबर और खराब ढक्कन टूटने की शिकायत बहुत ज्यादा मिलती है.

कई स्थानों पर ड्रेनेज चेंबर टूटे या धंसने की जानकारी मिलती है. कई जगह ड्रेनेज चेंबर के कारण बड़ी दुर्घटना भी घट जाती है. इन सबसे बढ़कर यह कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा चेंबर ढक्कन  साल में दो से तीन बार बदलने के मामले भी बताकर बिल पास करवाए जाते है. इसमें बड़ा भ्रष्ट्राचार होता है, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के पकड़ में नहीं आ पाती है.

चूंकि सभी वार्डो में ड्रेनेज चेंबर झोनल कार्यालय के माध्यम से बदले जाता है। झोंडल अधिकारी वार्डो के दरोगा और सुपरवाइजर के माध्यम से चेंबर ढक्कन की डिमांड भेजते है और उस आधार पर ड्रेनेज चेंबर ढक्कन बदले जाते है. मगर इस सब पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रेनेज चेंबर ढक्कनों का जियो टैग वार्ड और कॉलोनी की सड़कों स्थानों के साथ कर दिया गया है. एक अनुमान के अनुसार शहर में 2 लाख ड्रेनेक चेंबर है और नगर निगम ने 1.60 ड्रेनेज चेंबर जियो टैग करने का कार्य पूरा कर लिया है. शेष 40 हजार चेंबर ढक्कनों को जियो टैग यानि कंप्यूटर में स्थान, मोहल्ला और भौगोलिक क्षेत्र  जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है.
क्या है जियो टैग प्रणाली
जियोटैगिंग का अर्थ है स्मार्टफ़ोन या जीपीएस-सक्षम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा रिकॉर्ड की गई छवियों, वीडियो और अन्य मीडिया में भौगोलिक निर्देशांक जानकारी संलग्न करना. उदाहरण के लिए, जियोटैग की गई तस्वीरों में अक्षांश और देशांतर निर्देशांक, ऊँचाई, दिशा आदि जैसे भू-स्थानिक मेटाडेटा शामिल होते हैं. निगम उक्त आधुनिक प्रणाली से ड्रेनेज चेंबर और ढक्कनों का जियो टैग करवाया जा रहा है.

Next Post

हुकमचंद मिल झांकी,छोगालाल-चंद्रपाल अखाड़ा और महिला वर्ग में रामनाथ गुरुव्यायामशाला प्रथम

Mon Sep 8 , 2025
इंदौर:इस साल निकली झांकियों में हुकुमचंद मिल को पहला और छोगालाल एवं चंद्रपाल उस्ताद अखाड़े को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला है. महिला वर्ग में श्री रामनाथ गुरू शस्त्रकला व्यायामशाला प्रथम स्थान पर चुना गया है. इंदौर की गौरवशाली परम्परा में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं […]

You May Like