
भोपाल: राजधानी में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विश्व जल दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सीएमसीएलडीपी कक्षा का आयोजन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने जल गंगा संवर्धन को लेकर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया.
इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक कोकिला चतुर्वेदी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है. वहीं ब्लॉक समन्वयक नंद किशोर मालवीय ने बताया कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से जल स्रोतों को संरक्षित किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान बाल कृष्ण व्यास ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया. इसी क्रम में केपी तिवारी एवं ललिता यादव ने छात्रों से जल संरक्षण से जुड़े नारे एवं स्लोगन बुलवाकर कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया.
