अधिवक्ता यूनीफार्म में रील बनाकर अपलोड करने वालों पर होगी कार्यवाही

जबलपुर: अधिवक्ता यूनीफार्म में तरह-तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले को मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने गंभीरता से लिया है। मप्र बार काउंसिल के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी ने मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए रील बनाकर डालने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी है।

एसबीसी वाईस चेयरमेन व पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने कहा है कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि कुछ अधिवक्ता, अधिवक्ता यूनिफॉर्म पहनकर तरह-तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया जैसे कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, वॉटसेप एवं अन्य पर डालते है। जिससे नोबल प्रोफेशन कहे जाने वाले अधिवक्ता व्यवसाय की छवि समाज में धूमिल हो रही है।

साथ ही साथ यह भी शिकायत प्राप्त हो रही है कि कुछ अधिवक्ता न्यायाधीश से नजरें बचाकर कोर्ट रूम में रील बनाते है और सोशल मीडिया पर डालते है जो कि एक बहुत ही गंभीर मामला है। श्री सैनी ने कहा कि जो भी अधिवक्ता, यूनिफॉर्म पहनकर सोशल मीडिया जैसे कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, वॉटसेप एवं अन्य पर रील बनाकर डालते है तो उन अधिवक्ताओं पर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी जिसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Next Post

रेलवे महाप्रबंधक सहित अन्य से जवाब तलब, कर्मी से रिकवरी का मामला

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: कैट के अवमानना याचिका पर न्यायिक सदस्य एके श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक सदस्य मल्लिका आर्य की पीठ ने महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम कमल तलरेजा, वरिष्ठ डीपीओ सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ खण्ड अभियंता शशिकांत कुमार, वित्त अधिकारी रजनीकांत व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 20 नवंबर को […]

You May Like