
ग्वालियर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जामवाल ने मुखर्जी भवन पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल के मुखर्जी भवन आगमन पर उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, श्रीमती सुमन शर्मा, जवाहर प्रजापति, जितेंद्र सिंह गुर्जर, तुषमुल झा, सुधीर गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, दीपक भदौरिया, राकेश माहौर, डॉ अरविन्द राय, विवेक जोशी, उदय अग्रवाल, रामेश्वर भदौरिया, राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र तोमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
