शुभमन गिल पूरी तरह फिट होकर भुवनेश्वर पहुंचे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज़ में वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी मुकाबलों की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान एवं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल रविवार को रात करीब 9 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल वापसी करने को तैयार है। गिल गर्दन में चोट के कारण पहले टेस्ट के बाद टीम के बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्हें वनडे में भी शामिल नहीं किया गया। अब वो पूरी तरह से फिट है और वापसी करने को तैयार हैं।
9 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज में गिल को फिटनेस क्लिकर करने के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लीयरेंस भी मिल गया है। अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं और इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। शुभमन के साथ अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी दिखे।
