त्योंथर में मनाई जाएगी श्रीनिवास तिवारी की जयंती

रीवा: मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.श्रीनिवास तिवारी की शताब्दी जन्म जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को त्योंथर में मनाया जायेगा.
रायपुर सोनौरी मंडल के डीही शक्ति केंद्र में विधायक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा का आयोजन गांधी जयंती तक चलेगा. साथ ही पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व.श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी जन्म जयंती भी बृहद रूप से मनाई जाएगी.

बैठक में अभियान की रूपरेखा, आयोजन और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती पर आधारित यह अभियान संपूर्ण त्योंथर के प्रत्येक बूथ में चलाया जाएगा. सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है. यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा

Next Post

बारिश न होने से उमस बढ़ी, जनजीवन प्रभावित,मऊगंज जिले में अब तक 1370 मिलीमीटर वर्षा

Mon Sep 1 , 2025
रीवा:जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नही हो रही है, जिसके कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. हालत यह है कि तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रहती है दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहता है. आसमान में बादल बने हुए है […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।