बारिश न होने से उमस बढ़ी, जनजीवन प्रभावित,मऊगंज जिले में अब तक 1370 मिलीमीटर वर्षा

रीवा:जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नही हो रही है, जिसके कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. हालत यह है कि तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रहती है दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहता है. आसमान में बादल बने हुए है लेकिन बारिश नही हो रही है. रीवा के अपेक्षा मऊगंज जिले में इस बार अच्छी वर्षा हुई है. लेकिन कई दिनो से बारिश न होने के कारण यहा भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है.

मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना जताई है. अचानक बारिश थमने से किसान भी चिंतित है, धान की फसल प्रभावित होगी, अगर जल्द बारिश नही होती तो. मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1370 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1237.6 मिलीमीटर, हनुमना में 1496.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1375.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 802.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 8.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

Next Post

मोदी का चीन को भारत की तरह आतंकवाद से पीड़ित देश बताना गलत : कांग्रेस

Mon Sep 1 , 2025
नयी दिल्ली,01 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चीन ने हमेशा पाकिस्तान के आतंकवादियों का समर्थन किया है और इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चीन को भारत की तरह आतंकवाद से पीड़ित देश बताने वाला बयान अनुचित है। कांग्रेस ने कहा कि श्री मोदी ने रविवार को […]

You May Like