भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव को मप्र कर्मचारी मंच ने पत्र लिखा है. प्रदेश के कर्मचारियों ,स्थाई कर्मियों और पेंशनरों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत तत्काल प्रदान करने की मांग की गई है. कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि केंद्र के कर्मचारियों को भारत सरकार ने दो प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ पुनः दे दिया है. मध्य प्रदेश सरकार ने पहले का ही बकाया तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ अभी तक नहीं दिया है.
लाभ सदैव ही विलंब से
उन्होंने कहा कि अब 5% महंगाई भत्ते से प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी पीछे हो गए है. सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि केंद्र सरकार जब-जब महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को देगी तब तक प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ते का लाभ देगी। कर्मचारी मंच ने निर्णय लिया है कि स्थाई कर्मियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं एरियर तथा पेंशनरों को पांच प्रतिशत राहत यदि 15 दिवस में प्रदान नहीं की गई तो, मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा.
