
रायसेन ।डॉ एस के झारिया को युवा संघ में मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है।क्योंकि मध्यप्रदेश के मार्गदर्शक मंडल का कार्यकाल फ़िलहाल समाप्त हो गया है । इसके बाद मुख्य संरक्षक संतोष झारिया, पूर्व मार्गदर्शक मंडल और संस्थापक सदस्यों की सहमति से नए मार्गदर्शकों की घोषणा की गई है। संघ ने 7 वरिष्ठजनों को मार्गदर्शक के रूप में मनोनीत किया है।
नरसिंहपुर जिले से एस के मेहरा, मण्डला से श्यामलता झारिया, डिंडौरी से गणेश चंदेल, बालाघाट से बसंत चौबे, जबलपुर से गोपाल खांडे, सांची रायसेन से डॉ शैलेन्द्र झारिया और सिवनी से कैलाश झारिया को यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने सभी वरिष्ठजनों को यह जिम्मेदारी सौंपकर गौरव महसूस किया है। संघ को उम्मीद है कि सभी मार्गदर्शक नियमावली के अनुसार समाज हित में संगठन को दिशा देंगे।
