30 तक कराएं E- KYC, अन्यथा नहीं मिलेगा राशन

रायसेन। अब केवायसी कराए जाने की तारीख शासन द्वारा 30 जून निर्धारित की है। जिन पात्र हितग्राहियों की केवायसी रह गई है, वह जल्द से जल्द पूरी करवा लें।अन्यथा हितग्राही राशन से वंचित हो जाएंगे।

वजन तौल कर माल लें कोटेदार

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजू काटोलकर ने इस बात पर जोर दिया है कि कोटेदारों से या फिर उपभोक्ताओं से कम खाद्यान्न प्राप्त होने की सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि कोटेदार दुकान पर आने वाले खाद्यान्न को तौलकर भली प्रकार से जांच परख कर ही लें। खाद्यान्न की मात्रा कम होने पर मिलने वाले सरकारी कागज पर ही वजन को लिखकर उस पर दस्तखत करें।

इस माह की 30 तारीख तक प्रत्येक उपभोक्ता अपने निकटवर्ती सहकारी उचित दर विक्रेता राशन की दुकान पर पहुंच कर केवाईसी अपडेट करा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि केवाईसी अपडेट का कार्य तेजी से किया जा रहा है।लेकिन कई राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जो शहर के बाहर रहकर कार्य करते हैं या फिर किन्हीं कारणवश राशन की दुकान पर उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर अपना केवाईसी अपडेट नहीं करा रहे हैं। 30 जून2025 तक केवायसी कार्य पूर्ण करवा लें।नहीं कराने की स्थिति में वह जुलाई माह से खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो सकते हैं।

Next Post

दो लाख की अवैध शराब एवं 1 लाख का गांजा जब्त 

Mon Jun 23 , 2025
झाबुआ। कोतवाली थाना झाबुआ की पुलिस टीम ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बावड़ीमाफी में अमरा उर्फ अमरसिंह पिता बदिया डामोर तथा नाबालिगों द्वारा अवैध शराब एवं गांजा संग्रहण की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना की विश्वसनीयता […]

You May Like