नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा

इंदौर: खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशे के सौदागर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ, जिसकी कीमत करीब एक लाख आंकी गई है, बरामद किया है.थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था. इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि स्कीम नंबर 134 स्थित वाघेला गार्डन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नशे के पदार्थ के साथ मौजूद है. सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में उसकी पहचान अकरम उर्फ अक्की पिता रशीद शाह, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोसिया मस्जिद के पीछे, बडला खजराना के रूप में हुई है. आरोपी पांचवीं तक शिक्षित है और टाइल्स लगाने का काम करता है.

आरोपी के नेटवर्क के बारे में पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और पैसों के लालच तथा नशे की लत पूरी करने के लिए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त करता था. वह कम कीमत में नशीली वस्तुएं खरीदकर उसे ऊंचे दामों में बेचता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर यह भी जांच की जा रही है कि वह नशे की वस्तुएं कहां से लाता था और इस नेटवर्क में और कौन कौन लोग शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

हेलमेट, और रॉन्ग पार्किंग पर 869 चालकों पर कार्रवाई

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर: वाहन चालकों को सड़कों पर लापरवाही अब महंगी पड़ रही है. यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक ही दिन में 869 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी. सबसे ज्यादा निशाना बिना हेलमेट चलने वाले और रॉन्ग पार्किंग करने वाले बने.अभियान के दौरान 605 चालकों को बिना हेलमेट […]

You May Like