
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने शहर के सबसे पॅाश इलाके चार इमली में चोरी करने वाले शातिर चोरों गिरफ्तार किया. पुलिसल ने बदमाशों के पास से करीब एक लाख रुपये का माल भी बरामद किया है. बदमाशों ने इलाके में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है.
सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज उमेश तिवारी ने बताया कि बीते 8 अक्टूबर को देर शाम चार इमली के एक बंगले में लगी तीन पानी की मोटर और 7 पीतल और स्टील वाले नल की टोंटी को चोरी की वारदात चोरों ने की थी. चोरी की घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.
पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को हुलिये के आधार पर पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित उर्फ बाबा करौसिया (19) निवासी ज्योतिबा फूले नगर और मनोज मिश्रा (29) निवासी टी.टी नगर बताया. आरोपियों ने इलाके में चोरी की घटना की बात स्वीकार की. इसके साथ ही आरोपियों ने कमलापति रेल्वे स्टेशन के पास बाहर खडी एक कार से पर्स चोरी की वारदात को भी स्वीकारा.
