बिरसा मुंडा जनजाति छात्रावास में बस पूजन एवं अभिनन्दन समारोह

सिलवानी। स्वर्गीय प्रीति शिक्षा समिति सियरमऊ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर एवं बिरसा मुंडा जनजाति बालक छात्रावास में बुधवार को अवादा फाउंडेशन द्वारा दान रूप में प्राप्त विद्यालय बस के उपलक्ष्य में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय को मिली इस महत्वपूर्ण सहायता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा जनसमुदाय को शिक्षा विकास कार्यों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं एनआरआई सेवानीवृत्त सीए विजय अग्रवाल ने की, जबकि अवादा फाउंडेशन की निर्देशक ऋतु पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, जिला पंचायत सदस्य राकेश उइके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी, तथा ग्राम सियरमऊ के जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा सम्मिलित हुए।

अतिथियों ने अवादा फाउंडेशन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समिति अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋतु पटवारी ने बताया कि अवादा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसी विभिन्न जनहितकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने भी बच्चों एवं आचार्य परिवार को फाउंडेशन के उद्देश्यों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्या भारती के जनजाति शिक्षक प्रांत प्रमुख रूप सिंह लोहनें, लखन साहू, अरविंद शुक्ला, सर्वेश खरे, अमित शुक्ला, दीनबंधु तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि मनोज रजक सहित छात्र छात्रों के अभिभावाक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Next Post

बीना में डॉग बाइट का खतरा बढ़ा: 11 महीने में 2100 मामले, एक और मौत से हड़कंप

Wed Dec 10 , 2025
बीना। शहर में रेबीज के संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई। बीना निवासी 45 वर्षीय रोशन खान को करीब 6 महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों के अनुसार, रोशन खान को सिविल अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। हालत नहीं सुधरने पर उन्हें […]

You May Like

मनोरंजन