खाद के लिए किसान सड़को पर उतरे, नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

शाहगढ़। तहसील क्षेत्र के किसानों का भी सब्र का बांध टूट गया , खाद के लिए लगातार परेशान हो रहे छोटे छोटे किसान , आखिर मंगलवार की शाम चार बजे सड़क पर उतर आए , एवम गोदाम प्रभारी डीके रावत की तानाशाही का विरोध करने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया , किसानों का कहना है कि शाहगढ़ खाद गोदाम प्रभारी डीके रावत , लगातार रात्रि में खाद की कालाबाजारी कर रहा है , जिससे हम किसानों को तीन तीन दिन तक काउंटर से कूपन लेने के लिए , दिन भर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है , खाद नहीं मिलने से परेशान महिलाएं भी नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने बैठी थीं, महिलाओं ने बताया कि छोटे छोटे बच्चों को लेकर प्रतिदिन खाद लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन हम लोगों को खाद नहीं मिल रहा है , किसानों ने बताया कि डीएपी एवम यूरिया खाद गोदाम प्रभारी अधिकारियों की मिलीभगत से सोलह सौ एवम सत्रह सौ रुपए में बेच रहा है जिससे किसान परेशान है , किसानों की समस्या सुनने शाहगढ़ तहसीलदार एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे थे , लेकिन किसानों की समस्या का समाधान किए बिना ही चले गए , नेशनल हाईवे पर किसान लगभग दो घंटे तक बैठे रहे , मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही लोग परेशान होते रहे ।

Next Post

मनगवां में राजस्व टीम पर जानलेवा हमला, पटवारी-आरआई सहित कई घायल

Tue Oct 28 , 2025
रीवा। रीवा के मनगवां तहसील के अन्तर्गत रघुराजगढ़ गांव में राजस्व टीम पर बुधवार की शाम हमला बोल दिया. इस दौरान महिला पटवारी सहित चार लोगो को एक कमरे में बंधक बना लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मनगवां एसडीएम, तहसीलदार और पुलिसबल मौके पर पहुंचा. सीएम हेल्पलाइन के […]

You May Like