चोर पकड़वाने पर पटवारी ने रखा 51 हजार का इनाम

उमरिया: जिले के बिरसिंहपुर पाली के प्रकाश नगर स्थित राजस्व विभाग की कॉलोनी में 20 जून की रात एक पटवारी के घर चोरी हुई थी। चोरों ने लाखों के गहने और नकद रुपए चुरा लिए थे। पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। इससे परेशान होकर पटवारी ने खुद चोरों को पकड़ने वाले को 51 हजार रुपए और 3 ग्राम सोना देने की बात कही है।

घटना के एक माह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी न तो चोरों का कोई सुराग मिला और न ही चोरी गया माल बरामद हो पाया।जिसके बाद पटवारी राजेश प्रजापति ने अब खुद इनाम घोषित कर दिया है।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से शपथ पत्र देकर कहा है कि जो भी व्यक्ति चोरों की पहचान बताएगा या चोरी का सामान वापस दिलाने में मदद करेगा, उसे 51 हजार रुपए नगद और तीन ग्राम सोना इनाम में दिया जाएगा। पटवारी का कहना है कि पुलिस प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इसी कारण उन्होंने खुद पहल कर यह इनाम घोषित किया है, ताकि चोरों की जानकारी मिल सके और चोरी गया सामान वापस आ सके

Next Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat Jul 26 , 2025
सिंगरौली: कोतवाली थाना क्षेत्र के समीपी वार्ड क्रमांक 38 ढोटी में आज सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में एक युवक आ गया। जिससे मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचे। जहां युवक को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना […]

You May Like