पुलिस ने 10 लाख ठगी की राशि वापस दिलाई

नीमच। नीमच साइबर सेल ने मई 2025 में साइबर ठगी के 9 मामलों में कार्रवाई की है। इसमें 10 लाख 9 हजार 454 रुपए पीडि़तों को वापस दिलवाए गए हैं। एक मामले में 1 लाख 4 हजार 144 रुपए सीधे रिफंड किए गए। शेष 8 मामलों में 9 लाख 5 हजार रुपए की राशि के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किए गए।

अब तक 29 लाख रुपए पीडि़तों को वापस मिले

साइबर सेल ने वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 29 लाख 80 हजार 42 रुपए पीडि़तों को वापस करवाए हैं। इसमें 8 लाख 87 हजार 261 रुपए पेमेंट गेटवे और वॉलेट से रिफंड कराए गए। 19 लाख 88 हजार 637 रुपए न्यायालय के आदेश से दिलवाए गए। वर्तमान में 6 लाख रुपए रिफंड प्रक्रिया में हैं। जबकि साइबर सेल ने धोखाधड़ी में प्रयुक्त 57 मोबाइल नंबरों को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक करवाया। उधर, 64 फर्जी बैंक खातों को होल्ड और डेबिट फ्रीज किया गया। अब तक 147 मोबाइल नंबर, 150 आईएमईआई नंबर और 272 बैंक खातों को ब्लॉक किया जा चुका है।वहीँ 23 लाख रुपए मूल्य के 101 मोबाइल लौटाए गए।

Next Post

सुबह भीषण गर्मी, दोपहर को आंधी के साथ बारिश

Mon May 19 , 2025
नलखेड़ा। सोमवार को दिनभर उमस भरी तेज गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. इसके बाद दोपहर 3 बजे मौसम में फिर से बदलवा हुआ और कई जगह पर बारिश, तो कहीं बूंदाबादी के बीच कहीं आंधी-तूफान का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा. शाम को मौसम में […]

You May Like