सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चोरों की नजरे लगी हुई हैं। पिछले महीना जहां नाली के लोहे की जाली को चोरों ने पार कर दिया। वहीं परिषद में लगे डीजी जनरेटर के अर्थिंग को काट ले गये। अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी है कि नहीं, यह कह पाना मुश्किल है।जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर परिसर में लगे डीजी के अर्थिंग पीतल वायर को कई टुकड़ों में कबाड़ चोरों ने पार कर दिया।
पार किये गये वायर की कीमत हजारों रूपये बताए जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि कबाड़ चोरों की नजर जिला चिकित्सालय में लगी हुई है तो यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। साथ ही आरोप लग रहा है कि कबाड़ियों पर कोतवाली पुलिस का संरक्षण है। जिसके चलते कबाड़ियों पर सख्त कार्रवाई नही हो रहा है।
