इंदौर:आईडीए के पदेन अध्यक्ष एवं संभागायुक्त सुदामा खाड़े ने पदभार संभालने के बाद अधिकारियों की पहली मैराथन बैठक ली. बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रेजेंटेशन देखे और डिनोटिफाइड योजनाओं पर चर्चा की. खाड़े ने वन-टू-वन प्रभारी अधिकारियों से अधूरे निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं की स्थिति जानी. उन्होंने कन्वेंशन सेंटर, स्टार्टअप पार्क और सुपर कॉरिडोर पर प्रस्तावित बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स से जनता को होने वाले लाभ पर भी जानकारी ली.
आयुक्त ने एमआर 11 और 12 सड़क निर्माण की रुकावटों पर रिपोर्ट मांगी और सिंहस्थ हेतु इसके महत्व पर चर्चा की. साथ ही आईएसबीटी एमआर 10 की टेंडर प्रक्रिया और बहुमंजिला इमारतों के फ्लैट विक्रय की स्थिति भी जानी. फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए खाड़े ने अधिकारियों से डिनोटिफाइड 10 योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली.
