माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘कसम खाके कह’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘कसम खाके कह’ रिलीज हो गया है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘कसम खाके कह’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है।यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘कसम खाके कह’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि आर्या शर्मा ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सन्नी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अच्छा से अच्छा गाना बनाती है और उसमें काम करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूँ और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती रहूं।

गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए गुडलक है, क्योंकि इस म्यूजिक कंपनी से मुझे अच्छे से अच्छे गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

 

 

Next Post

यूक्रेन, सीरिया ने टूटे राजनयिक संबंधों को किया बहाल

Thu Sep 25 , 2025
न्यूयॉर्क, 25 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन के वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने यूक्रेन और सीरिया के बीच राजनयिक संबंधों के पुनर्निर्माण के दौरान सहयोग और आपसी सम्मान पर चर्चा की। यह जानकारी अल जजीरा ने गुरुवार को दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सीरिया के अंतरिम […]

You May Like