धर्मांतरण रोकने, ईसाई मिशनरी स्कूलों में वंदे मातरम गायन लागू करने, हिंदू महासभा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

ग्वालियर। हिंदू महासभा, जिला ग्वालियर द्वारा धर्मांतरण करवाने वालों का विरोध किया जा रहा है।ग्वालियर जिले में लगातार धर्मांतरण हो रहे हैं । सीएम को पत्र लिखकर पार्टी ने आरोप लगाया कि ग्वालियर जिले में हिन्दुओं को धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म को आहत किया जा रहा है। जिला प्रशासन मूक दर्शक बना उन्हें संरक्षण दे रहा हैं।जांच के नाम पर बच्चों के सरकारी जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं और ना ही फंडिंग करने वालों की जानकारी को उजागर किया।

हिन्दू महासभा का आरोप है कि इसी प्रकार सात आठ जून को भितरवार में 3000 से अधिक लोगों का धर्मांतरण शामिल रूप से हुआ जिसकी जांच के नाम पर आज तक आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सभी ईसाई मिशनरी स्कूलों के अंदर वंदे मातरम गायन अनिवार्य रूप से किया जाए। यदि एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो अखिल भारत हिन्दू महासभा पूरे मध्यप्रदेश में सरकार के विरोध में आन्दोलन करने पर मजबूर होगी।

मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग करने वालों में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, श्याम श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित, चंद्रशेखर दंडवते,रामकिशन राठौर, आनंद माहौर हेमराज जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया, रोहित जाटव, राहुल गुप्ता, सुधा पाल अंशिका चौहान मुख्य हैं।

Next Post

खैराकी वाटर फॉल में चट्टान से फिसलकर भंवर में फंसा युवक, बाल-बाल बची जान

Fri Nov 7 , 2025
मंडला. मंडला जिले के सिझोरा स्थित प्रसिद्ध खैराकी वाटर फॉल में एक दर्दनाक हादसा टल गया। चट्टान से फिसलने के बाद पानी के तेज बहाव में बह रहे एक युवक को वहां मौजूद स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बचा लिया गया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो […]

You May Like