सीहोर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 57 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. इसके पूर्व जिले भर से आए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली. कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री जितेन्द्र सिंह शामिल हुए.उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अपनी समस्त मांगों को लेकर 17 नवंबर को ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा आज तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया. जिसके फलस्वरूप प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपे गए.
