मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे माँ शारदा लोक फेज़ 1 का भूमिपूजन

मैहर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को मैहर जिलेवासियों को लगभग 256 करोड़ रुपए के विभिन्न नवीन विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, अधोसंरचना सहित विभिन्न जनहितकारी परियोजनाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव 256 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में अधोसंरचना का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव मां शारदा लोक फेज 1 के 8.95 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन करेंगेमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त ,बुधवार को मैहर जिले में मां शारदा लोक का भूमिपूजन करेंगे। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ यादव उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 8.95 करोड़ रुपए की लागत के मां शारदा लोक के फेज़-1 के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 151 करोड़ रूपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव लगभग 105 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री डॉ यादव बुधवार को जिले को लगभग 251 करोड़ रुपए के नवीन कार्यों की सौगात देंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Post

राज्य कर्मचारी संघ ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue Aug 18 , 2026
सीहोर। राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा ने लंबित मांगों के निराकरण को लेकर जिलाधीश को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. संघ ने शासन से कर्मचारियों, पेंशनरों एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वालों में जितेन्द्र सिंह, सुभाष शर्मा, हेमंत अजानिया, […]

You May Like