उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अमृत योजना और सीवर प्रोजेक्ट में समन्वय के निर्देश

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठकों में विंध्य क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं में बेहतर समन्वय के निर्देश दिए, जिससे आमजन को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने अमृत 02 योजना के अंतर्गत निर्मित जल संरचनाओं के शीघ्र लोकार्पण, बाईपास रोड एवं सोहागी घाट सुधार कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु छात्रावास एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पांडेय, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ सहित , एसडीएम अनुराग तिवारी, उपस्थित रहे।

Next Post

सबूतों के अभाव में नाकाम हुआ राजेंद्र भारती का 'आरोप बम'

Thu Apr 16 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे। दतिया की सियासत में डॉ. नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती की अदावत पुरानी है। दोनों ही क्रमशः तीन और दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। दतिया सीट से सर्वाधिक लंबे समय तक विधायक बने रहने का रिकॉर्ड नरोत्तम के ही नाम दर्ज […]

You May Like