सांवरिया सेठ दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार बनी का आग का गोला, चार युवक जिंदा जले

धार: सांवरिया सेठ दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार देर रात आग का गोला बन गई। हादसा इतना भीषण था कि चार युवक जिंदा जल गए। एक युवक जो बाहर गिर गया वही बचा है, जो गंभीर हालत में है।
धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में डिजायर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पुलिया के नीचे जा गिरी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन बाहर निकल आया। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार एक युवक उछलकर बाहर गिर गया। इससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।

सागौर के रहने वाले पांचों दोस्त
कार सवार सभी पांचों युवक सागौर के रहने वाले थे। वे राजस्थान में सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सादलपुर थाना क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार में सवार चारों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

यूक्रेन, अमेरिका, रूस के बीच नवंबर में होगी त्रिपक्षीय वार्ता, जेलेंस्की ने की पुष्टि

Mon Oct 26 , 2026
कीव, 26 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच नवंबर में त्रिपक्षीय बैठक होगी। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने की। यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से ठप पड़ी शांति वार्ता को दोबारा शुरू करने के मकसद से यह त्रिपक्षीय बैठक बुलाई जा रही है। […]

You May Like