
ग्वालियर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्रपति सम्भाजी नगर, महाराष्ट्र की संगठन व्यवस्था में मध्य क्षेत्रीय अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव 2025-26 आयोजित किया जा रहा है जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर का सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं चित्रकला की विभिन्न 25 विधाओं में भागीदारी करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय का 50 सदस्यीय सांस्कृतिक दल आज विश्वविद्यालय से छत्रपति सम्भाजी नगर (औरंगाबाद) रवाना हुआ एवं 30 नवम्बर की रात्री वापस आयेगा। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार ठुमार आचार्य छात्र छात्राओं को शुभाशीष प्रदान कर बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह एवं अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. जे.एन. गौतम एवं अन्य उपस्थित रहे।
