बरगी बांध के चार गेट और खुले, नर्मदा के घाट जलमग्न

जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बाँध के जल स्तर को नियंत्रित करने जल निकासी की मात्रा बढ़ाने का परियोजना प्रशासन ने फैसला लिया। बाँध के गुरूवार दोपहर 12 बजे चार गेट और खोले गए अब सभी 13 जल द्वारों से 3 हजार 988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब सभी 13 गेट को औसत ऊँचाई 2.15 मीटर तक खोला गया है।
परियोजना प्रशासन के मुताबिक गुरूवार सुबह 8 बजे बांध का जल स्तर 421.15 मीटर आंका गया था और उस समय बांध में 1 हजार 761 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए जल की निकासी को 1 हजार 031 क्यूमेक से बढाकर 3 हजार 988 क्यूमेक किया गया है।
18 अगस्त को खुले थे नौ गेट-
बरगी बांध के नौ गेटों को 0.78 मीटर औसत ऊँचाई तक खोला गया था और इनसे 1031 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही थी। गुरूवार को दोपहर 12 बजे बांध के चार गेट और खोले गए।
घाट, मंदिर डूबे, दुकानों तक पानी –
मंगलवार से खुले बरगी बांध के गेटों के कारण गौरी घाट, नाव घाट, उमाघाट जलमग्न हो गए। ग्वारीघाट नर्मदा मंदिर डूब गया है दुकानों तक पानी भर गया है। बांध से जल निकासी की मात्रा बढ़ाने से माँ नर्मदा के घाटों पर 8 से 10 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

 

 

 

 

 

 

 

Next Post

मकान का दरवाजा तोड़कर जेवर और मंदिर से पीतल की मूर्तियां-त्रिशूल चोरी

Thu Aug 20 , 2026
इंदौर: शहर में अज्ञात बदमाश लगातार सूने मकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं. गांधीनगर में बदमाश मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया, वहीं विजय नगर में मंदिर से पीतल की मूर्तियां और त्रिशूल चोरी हो गया. […]

You May Like