बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर लूटे गए थे जेवर, कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत दरौलीकला में घर में अकेली मूक-बधिर बुजुर्ग महिला की हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर है‌ जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दरौलीकला निवासी संजय राठौर और उसके पिता रामदास दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर में उसकी 55 वर्षीय मां लक्ष्मीबाई राठौर अकेली थीं, जो बचपन से ही बोल और सुन नहीं सकती थीं।

मोहल्ले में रहने वाले संदीप बर्मन ने संजय को भागते हुए आकर बताया था कि उसके घर से 2 अज्ञात युवक संदिग्ध हालत में निकलकर भागे हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने घर में चोरी की है। संदीप की बात सुनकर संजय तत्काल दौड़कर अपने घर पहुंचा था। जैसे ही वह अंदर के कमरे में गया, वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए थे। कमरे में गद्दे पर उसकी मां लक्ष्मीबाई चित्त अवस्था में अचेत पड़ी हुई थीं। आरोपियों ने महिला के दोनों पैर रस्सी से और हाथ कपड़े से बांध रखे थे, वह चिल्ला न सकें इसलिए मुंह में पीला गमछा ठूंसा हुआ था। महिला के गाल और कनपटी पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोपी महिला के गले में पहना हुआ 1 लाकेट और 6 गुरिया वाला सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

Next Post

आठ बार मांट से विधायक रहे श्याम सुंदर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी से भी की मुलाकात

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव नासिर हुसैन, संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और […]

You May Like