महिलाओं की उन्नति मेरा पहला लक्ष्य

इटारसी। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज महिला महासभा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती शीतल डोंगरे बुधवार को इटारसी पहुंचीं। उन्होंने श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर, लकड़गंज में इटारसी महिला इकाई की पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर श्रीमती डोंगरे ने कहा कि आगामी नवंबर माह में महासभा की महिला अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। यदि समाज का स्नेह और विश्वास उन्हें इस पद पर निर्वाचित करता है, तो उनका प्रथम लक्ष्य समाज की महिलाओं की उन्नति और आत्मनिर्भरता होगा। उन्होंने कहा कि वे समाज की महिलाओं और युवतियों को कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करेंगी।

इटारसी इकाई के अध्यक्ष मोहन पगारे, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पारे, सचिव श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती प्रफुल्लवाला पाराशर, श्रीमती क्षमा राजवैध, श्रीमती इंदु पगारे, श्रीमती लीला जोशी और श्री राजेंद्र पाराशर ने श्रीमती शीतल डोंगरे का पुष्पहार से स्वागत किया।

श्रीमती शकुंतला पारे ने कहा कि श्रीमती डोंगरे का दृष्टिकोण समाज हित में है और उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए सार्थक विचार रखे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आभा शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती डोंगरे के साथ मनीष डोंगरे, श्रीमती जागृति डोंगरे और हितेंद्र शर्मा का भी पुष्पहार से स्वागत किया गया।

Next Post

रामपुर में दो फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई, दवाखाने सील

Wed Oct 8 , 2025
इटारसी। ग्राम रामपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वाले तथाकथित डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए दो दवाखाने सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को देखकर एक तथाकथित डॉक्टर विजय राजपूत आनन-फानन में शटर गिराकर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।