हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

भिंड, 10 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसकपुरा गांव में एक युवक की गोली मारकर और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविंद्र नरवरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने कल अशोक नरवरिया और जितेंद्र नरवरिया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बंदूक और कारतूस जब्त किए। फिलहाल, पुलिस फरार शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, एक मार्च को आरोपियों ने रविंद्र की गोली मारकर और फिर उसका सिर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी।

Next Post

दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का समापन

Mon Mar 10 , 2025
ग्वालियर, 10 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर प्रख्यात अभिनेता समर जयसिंह, चर्चित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी, प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। […]

You May Like