रामपुर में दो फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई, दवाखाने सील

इटारसी। ग्राम रामपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वाले तथाकथित डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए दो दवाखाने सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को देखकर एक तथाकथित डॉक्टर विजय राजपूत आनन-फानन में शटर गिराकर मौके से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिना पंजीकरण के डॉक्टरों के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मौके पर जांच करते हुए पल्लव मंडल और अशोक, बापाची दोनों डॉक्टर ( रामपुर )में क्लिनिकों को सील कर दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित तथाकथित डॉक्टरों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिकायत में बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करने व मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

Next Post

खुजनेर मंडी में सोयाबीन के कम भाव से नाराज हुए किसान, तीन घंटे किया जाम

Wed Oct 8 , 2025
खुजनेर। बुधवार को कृषि उपज मंडी खुजनेर में सोयाबीन के कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक जाम के हालात रहे. जानकारी के अनुसार खुजनेर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन काफी आवक हो रही है. बुधवार को भी मंडी में काफी आवक रही. […]

You May Like