
खुजनेर। बुधवार को कृषि उपज मंडी खुजनेर में सोयाबीन के कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक जाम के हालात रहे.
जानकारी के अनुसार खुजनेर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन काफी आवक हो रही है. बुधवार को भी मंडी में काफी आवक रही. परन्तु उस समय किसानों में खासी नाराजगी का वातावरण बन गया जब सोयाबीन के भाव 3500- 3700 रुपये प्रति क्विंटल रहे. किसानों ने इसको लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए उचित मूल्य ी बात रखी किंतु जब उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो इसके बाद चक्काजाम कर दिया.
सोयत-पचोर मार्ग पर जाम
कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने मंडी के बाहर आकर सोयत- पचोर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. 3 घंटों से अधिक समय तक रोड जाम रहा. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश के बाद जाम समाप्त हो सका.
वाहनों की लगी लम्बी कतारे
सोयत-पचोर मार्ग पर तीन घंटे तक चक्काजाम के चलते दोनों और वाहनों की लम्बी कतारे लग गई. कई यात्री एवं स्कूली एवं आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले कई वाहन जाम में फंसे रहे. राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा.
